scorecardresearch

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज के घाटों पर उमड़ी भक्तों भीड़, देखिए ये खास रिपोर्ट

देशभर में आज गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज समेत तमाम पवित्र घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. वहीं, अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित राम दरबार की पहली वर्षगांठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जिससे कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए जमशेदपुर के टाटा जू में जानवरों के लिए कूलर और ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई है.