scorecardresearch
Advertisement

Flood Updates: देहरादून, ऋषिकेश और चमोली में SDRF ने बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर बचाई जान, देखें रिपोर्ट

देश के विभिन्न राज्यों में भारी वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऋषिकेश, चंबा, कुल्लू और देहरादून में उफनती नदियों तथा फ्लैश फ्लड के बीच SDRF, NDRF और पुलिस टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला. वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दशाश्वमेध घाट पर आरती का स्थान बदलना पड़ा. सावन के तीसरे मंगला गौरी व्रत पर देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई. सुल्तानगंज से कांवड़िए जल लेकर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था सुरक्षा के बीच पहुंचा. उधमपुर में स्कूली छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को राखी बांधी. खेल जगत में मणिपुर की अरिहा पांगम्मा ने एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. बैडमिंटन में आयुष शेट्टी ने शी यूकी को हराया और पीवी सिंधु ने जीत दर्ज की. चरखी दादरी के रामकिशन शर्मा मास्टर्स एथलेटिक्स में 401 मेडल जीत चुके हैं.