scorecardresearch
Advertisement

Hemkund Sahib Yatra 2026: मौसम की चुनौतियों के बीच हेमकुंड साहिब यात्रा जारी, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह..देखें रिपोर्ट

उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बन रहा है. पंद्रह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र गुरुद्वारे में अब तक दो लाख तिहत्तर हजार से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं. वहीं, पिथौरागढ़ की सोर घाटी के कुमोड़ गांव में ऐतिहासिक पांच सौ साल पुराने हिल जात्रा पर्व का आयोजन हुआ, जिसमें लखिया भूत के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी. दूसरी ओर, जापान प्रवास के दौरान भारतीय संत ने टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन की यात्रा कर आधुनिक तकनीक का अनुभव किया. देशभर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर सहारनपुर, उत्तराखंड, सूरत और पाली में राखियों के बाजार सजे हैं. सहारनपुर में कपल और अमेरिकन डायमंड राखियां तो सूरत में गाय के गोबर से बनी इको-फ्रेंडली राखियां उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त, बिहार के गया जी स्थित मंगला गौरी मंदिर में सावन के अंतिम मंगलवार पर पूजा-अर्चना हुई, मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारियां जारी हैं, नागपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए फैशन शो आयोजित किया गया तथा छत्तीसगढ़ और उत्तरकाशी में उफान पर आई नदियों से राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने लोगों को सुरक्षित निकाला.