scorecardresearch

Holi 2026: द्वारकाधीश मंदिर से लेकर बरसाना तक होली की उमंग, होलाष्टक की आज से हुई शुरुआत

द्वारकाधीश मंदिर से लेकर राधारानी के बरसाना तक होली के उत्सव उमंग की बहार है. पूरा ब्रजधाम अभी से प्रेम, भक्ति और आस्था के रंगों से सराबोर है.. तो वहीं बुंदेलखंड में अभी से ढोल, मंजीरों की थाप के साथ फाग का रंग जमने लगा है. यहां भी 1 महीने तक होली उत्सव चलता है. तमाम तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं. पूरे देश में होली की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. अहमदाबाद में 101 जगहों पर वैदिक होली की तैयारी है तो वहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में इको-फ्रेंडली होली खेलने की तैयारी है. बाजार सज गए हैं. गली-गली अबीर-रंग-गुलाल की सुगंध महकने लगी है. हर ओर रंगोत्सव की उमंग हैं और आपके इस महात्सव की रंगोली सजाकर हम हाजिर हैं.