देश पर धीरे धीरे होली का खुमार चढ़ने लगा है. मथुरा में तो 40 दिन का ये उत्सव पूरे शबाब पर है. कान्हा की नगरी में 40 दिन तक होली उत्सव मनाने की परम्परा है. सिर्फ ब्रज में ही नहीं, देशभर में होली की तैयारी शुरू हो गई है. अकोला में फाल्गुनी रंगोत्सव मनाया जा रहा है. इस उत्सव से जुड़ी परम्परा भी आपको बताएंगे.