scorecardresearch
Advertisement

इजरायली एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस हो रहे भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर, एक बार टारगेट सेट तो फिर तबाही तय

भारतीय वायुसेना की ताकत अब और भी बढ़ने जा रही है. वायुसेना ने अपने एमआई 17 वी फाइव हेलिकॉप्टर को इजरायल की घातक एंटी टैंक मिसाइल से लैस करना शुरू कर दिया है. इस मिसाइल से लैस होने के बाद एमआई 17 हैलीकॉप्टर जंग के मैदान में दुश्मनों के खिलाफ ऑपरेशन को और भी सटीक तरीके से अंजाम दे सकेगा. रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में टैंक रोधी मिसाइलों ने अपनी ताकत का जिस कामयाबी से प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए भारतीय वायुसेना ने भी अपने रूसी हेलिकॉप्टर बेड़े को इजरायली एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस करना शुरू कर दिया है. देखें लंच टाइम.