भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर T20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में प्रवेश किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 253 रन बनाए. संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली. शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड Jacob Ball की शतकीय पारी के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सका.