scorecardresearch

Jailer 2: जेलर 2 फिल्म का दर्शकों को है बेसब्री से इंतज़ार, दर्शकों को फिल्म में मिल सकता है जबरदस्त सरप्राइज..देखें रिपोर्ट

रजनीकांत की फिल्मों की दीवानगी पर्दे पर आने से पहले ही दिखने लगती है. अब उनकी जेलर 2 फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है. चर्चा इस फिल्म में आने वाले कैमियो सरप्राइज की भी खूब हो रही है. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में शाहरुख का कैमियो हो सकता है, लेकिन अब नाम ऋतिक रोशन का सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर 2 के मेकर्स इस कैमियो के लिए ऋतिक से बात कर रहे हैं.