scorecardresearch
Advertisement

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर दौरे पर अमेरिकी राजदूत, विदेशी सैलानियों से भी गुलजार होने की भी बढ़ी उम्मीद

भारत में अमेरिकी राजदूत सरजियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर श्रीनगर और डल झील का अवलोकन किया. उन्होंने कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा के संकेत दिए. इधर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है. उत्तराखंड के चमोली में स्थित हेमकुंड साहिब यात्रा में 2 लाख 62 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, देश भर में गणेश उत्सव और ओणम की तैयारियां जारी हैं. मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल, अकोला में प्रतिमा निर्माण और केरल में 10 दिवसीय ओणम उत्सव का आयोजन हो रहा है. सावन मास में मुंगेर से देवघर कांवड़ यात्रा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और पीलीभीत के बाबा इकहत्तर नाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं. वहीं बिहार के मधुबनी में 180 कलाकारों ने 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है.