scorecardresearch
Advertisement

The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स की बंपर कमाई जारी, अब तक इतने करोड़ कमाकर बनाया नया रिकॉर्ड

90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनकी व्यथा को दिखाती 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को क्रिटिक्स की खूब तारीफें मिल रहीं हैं. अनुपम खेर और पल्लवी जोशी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूट रहे हैं. यह फिल्म अब सुपर डुपर हिट फिल्म लगान और बाहुबली 2 के क्लब में शामिल हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' की बंपर कमाई का सिलसिला हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. सिनेमाहॉल में 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म का 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कायम है. देखें लंच टाइम.