scorecardresearch
Advertisement

Kedarnath Dham: हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई घाटी, भक्तों पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल

उत्तराखंड में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद आज सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुई इस प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य रावल उपस्थित रहे. मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया और आर्मी बैंड की धुनों के बीच हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों शिव भक्त दर्शन के लिए पहुंचे. केदारनाथ के बाद कल बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलेंगे.