scorecardresearch

Kedarnath Dham: आर्मी बैंड की धुन पर की गई पंचमुखी डोली की आरती, कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का आगाज हो रहा है, जिसके तहत केदारनाथ धाम के कपाट कल सुबह शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. बाबा केदार की चल विग्रह डोली मंदिर परिसर पहुंच चुकी है, जिसे 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. मंदिर के मुख्य भाग पर 'शाम सदाशिव' मंत्र उकेरा गया है. इसी क्रम में जोशीमठ के नरसिंह मंदिर से भगवान बद्री विशाल की गरुड़ डोली यात्रा शुरू हो गई है और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से पूर्व भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 5,000 महिलाओं और रामायण धारावाहिक के प्रमुख कलाकारों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन में तीन लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है.