scorecardresearch
Advertisement

Maha Navami 2026: मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन और वडोदरा में गरबा का भव्य उत्सव

नवरात्र के नौवें दिन देशभर में मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई. दिल्ली के कालकाजी मंदिर, असम के कामाख्या शक्तिपीठ, माता वैष्णो देवी दरबार और वाराणसी के सिद्ध माता मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित पूजा पंडाल में 100 साल पुरानी जमींदारी परंपरा और बंकिम चंद्र चटर्जी के 'वंदे मातरम' की थीम पर कन्या पूजन और कुमारी पूजा का आयोजन हुआ. महाराष्ट्र के अकोला और मुंबई के सात रास्ता स्थित पंडालों में हवन, अनुष्ठान और आरती के कार्यक्रम संपन्न हुए. वहीं गुजरात के वडोदरा स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस और यूनाइटेड वे ऑफ बड़ौदा में गरबा की धूम रही, जहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा और तिरंगा थीम पर उत्साह के साथ गरबा किया.