scorecardresearch

Mahakal Temple: उज्जैन में महाकाल में भक्तों ने किया रिकॉर्ड दान, मंदिर समिति को 144 करोड़ की आमदनी

उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाकाल कॉरिडोर बनने के बाद से भक्तों की संख्या और चढ़ावे में भारी इजाफा हुआ है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंदिर समिति को रिकॉर्ड 144 करोड़ रुपये की आय हुई है, जिसमें 65 करोड़ रुपये सिर्फ लड्डू प्रसाद से मिले हैं. दूसरी ओर, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यात्रा मार्ग पर मॉक ड्रिल, ड्रोन और एआई कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है. वहीं, उत्तराखंड में बूढ़ा केदारनाथ और चार धाम यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.