scorecardresearch

Maharashtra: महाराष्ट्र के रेस्तरां में पानी की बोतल खरीदना जरूरी नहीं, अखबार में खाना परोसने पर भी लगी रोक..देखें रिपोर्ट

महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने रेस्तरां और होटलों के लिए नए और सख्त नियम लागू किए हैं. अब ग्राहकों को बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा और उन्हें मुफ्त में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, अखबार पर खाना परोसने और इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल के दोबारा उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटरों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. दूसरी ओर, देश में निर्जला एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके तहत राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर और गया के विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस बीच, वाराणसी को अगस्त में देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे की सौगात मिलेगी, जिससे कैंट से गोदौलिया की दूरी महज 15 मिनट में पूरी होगी.