scorecardresearch
Advertisement

Monsoon Updates: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, हरियाणा तक बारिश ने भिगोया, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

सावन के महीने में उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. इसके विपरीत असम के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जहां भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य कर रही हैं. अभिनेता रणदीप हुड्डा, सलमान खान और कार्तिक आर्यन भी सहायता के लिए आगे आए हैं. वाराणसी और प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर निचले इलाकों में राहत चौकियां और एनडीआरएफ तैनात की है. सावन के पहले मंगलवार पर मां मंगला गौरी की पूजा-अर्चना की गई. उज्जैन के महाकाल मंदिर से बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई और धनबाद के राजेंद्र सरोवर में बनारस की तर्ज पर शिव महा आरती आयोजित हुई. इसके अलावा प्रयागराज में पारंपरिक गहरेबाज़ी स्पर्धा आयोजित हुई, जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ में सेना द्वारा स्पोर्ट्स फेस्टिवल शुरू हुआ तथा ग्लासगो से लौटे भारतीय मुक्केबाजों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया.