scorecardresearch

Lathmar Holi Celebration: जमकर उड़े रंग, गुलाल...होली के रंग में डूबा नंदगांव, मथुरा की होली की अनूठी परंपरा

पूरा ब्रज होली के रंग से सराबोर हो रहा है. पहले मथुरा ने लड्डूमार होली का आनंद लिया...फिर बरसाना में लट्ठमार होली का रंग जमा और आज बारी नंदगांव की है. नंदगांव में आज लट्ठमार होली का भव्य आयोजन हो रहा है. इस अद्भुत रंग को देखने देश विदेश से लोग जुटे हैं. इससे पहले कल बरसाना में दुनिया ने होली का अद्भुत नजारा देखा. गलियां होरियारों के हल्ले से गूंज उठी...ताने और गाने के साथ बरसाने की गलियों में जमकर लट्ठमार होली की रंग जमा. लड्डू होली के दूसरे दिन बरसाना में लट्ठमार होली होती है. इस होली में नंदगांव से लोग होली खेलने आते हैं और बरसाने की गोपियों यानी महिलाओं ने उनपर जमकर लट्ठ बरसाती हैं. आज लट्ठमार होली का रंग नंदगांव में जम रहा है. देखें लंच टाइम.

Earlier yesterday in Barsana, the world saw the wonderful sight of Holi. Lathmar Holi is celebrated in Barsana on the second day of Laddu Holi. Watch the Video To Know More.