scorecardresearch
Advertisement

Navratri Celebrations: देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों और फलाहार थाली में दिखा अनूठा रंग

देशभर में नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है। दिल्ली के छतरपुर और झंडेवालान मंदिरों से लेकर मुंबई के लालबाग तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम और भव्य कलाकृतियों के चलते आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ढाकुरिया में विभाजन के शरणार्थियों के संघर्ष और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित ‘महामिलन’ थीम तैयार की गई है। इसके साथ ही नवरात्रि उपवास के लिए जयपुर और अकोला में सात्विक और फलाहारी व्यंजनों की विशेष महाभोग थाली पेश की गई है, जिसमें पारंपरिक और नए व्यंजनों का मेल शामिल है। गुजरात में पारंपरिक गरबा रास की धूम मची हुई है, जिसमें वायुसेना प्रमुख भी शामिल हुए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ऐतिहासिक मंदिरों और पारंपरिक मकानों की बांस से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।