scorecardresearch
Advertisement

Navratri Day 6: मां कात्यायनी के पूजन के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में दिखी भव्य रौनक, उमड़ी भारी भीड़

देशभर में शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की गई. दिल्ली के झंडेवाला और छत्तरपुर मंदिर से लेकर असम के कामाख्या धाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. बिहार के खगड़िया स्थित सनहौली दुर्गा मंदिर में महा आरती का भव्य आयोजन हुआ. छत्तीसगढ़ के भिलाई में मैसूर पैलेस की तर्ज पर 70 दिनों में तैयार दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कोयला खदान और अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर पंडाल सजाए गए. मुंबई के रे रोड स्थित 38 साल पुराने पंडाल में हाइड्रोलिक सिस्टम से माता के दर्शन कराए जा रहे हैं, जहां फिल्मी सितारे भी पहुंचे. वहीं गुजरात के वडोदरा, भुज, पोरबंदर और जामनगर के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के अकोला और झांसी में पारंपरिक गरबा और डांडिया रास की धूम देखी गई.