scorecardresearch
Advertisement

Navratri: नवरात्रि से पहले गरबा रास की धूम, पंडालों में दिखने लगी त्योहार की भव्य रौनक

देशभर में शारदीय नवरात्रि के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बाजारों और पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के आगर मालवा से लेकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा और प्रयागराज तक मूर्तिकार दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दूसरी ओर, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में गरबा उत्सव को लेकर खास रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर बदले मौसम के बीच बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 19 लाख पार कर चुकी है और हेमकुंड साहिब में कपाट बंद होने से पहले बर्फबारी के बीच रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। इसके अलावा, झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए संघर्ष कर रही कविता देवी की प्रेरणादायी कहानी, जोधपुर में वायुसेना का एयर शो और ओडिशा के पारादीप में भारतीय तटरक्षक बल का 12वां 'SAR EX' अभ्यास प्रमुख आकर्षण रहे।