scorecardresearch
Advertisement

शारदीय नवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में, गंगा मिट्टी की प्रतिमाओं से भव्य पंडालों तक दिखी खास तैयारी

देशभर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रयागराज में गंगा की मिट्टी से पर्यावरण-अनुकूल दुर्गा प्रतिमाएं गढ़ी जा रही हैं, वहीं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 'पाषाण प्राण' थीम पर भव्य गुफा मंदिर पंडाल बनाया गया है. अमरावती में 70 साल पुरानी परंपरा के तहत देवी के सोने-चांदी के आभूषण चमकाए गए, जबकि मुंबई और गुजरात के बाजारों में गरबा परिधानों की भारी मांग है. प्रयागराज में विजयादशमी उत्सव की शुरुआत लंकाधिपति रावण की पारंपरिक शोभायात्रा के साथ हुई. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अनिवार्य पंजीकरण और अलग प्रवेश-निकास की योजना बनाई है. उत्तराखंड के चारधाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है, जहां केदारनाथ धाम में 16.5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इसके अलावा दिल्ली की ऐतिहासिक पांडे पान दुकान, जोधपुर में तरंग शक्ति युद्धाभ्यास और रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती ट्रायल का उत्साह देखने को मिला.