दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से नियमित उड़ानों की शुरुआत हो गई है. लखनऊ से आई पहली इंडिगो फ्लाइट से 172 किसानों ने सफर किया, जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी. 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. देखें लंच टाइम.