Lunch Time | पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश के कारण उत्तर भारत के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री समेत चारों धाम बर्फ की चादर से ढक गए हैं. लद्दाख के द्रास और जोजिला दर्रे पर भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई. वहीं मैदानी राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तेज हवाएं चली हैं. दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड टूटा और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया. बारिश के चलते दिल्ली का एक्यूआई सुधरकर 74 पर पहुंच गया. इसके अलावा अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव को लेकर 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने और डिजिटल रंगोली की तैयारियां जोरों पर हैं, जबकि गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस की ड्रेस रिहर्सल पूरी की गई.