भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष कमांडरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. एक साल पहले सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया. दिल्ली एम्स ने नेत्रहीन बच्चों के लिए एआई आधारित चश्मा विकसित किया है जो दृश्यों को आवाज में बदलता है. बिहार के सहरसा के छात्र मयंक ने कोडिंग के जरिए सैमसंग में बिजनेस पार्टनर और ग्लोबल इनोवेटर 2026 का खिताब हासिल किया. लंच टाइम में देखिए कई बड़ी खबरें.