scorecardresearch
Advertisement

मुंबई में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की दी गई चेतावनी

मुंबई एक बार फिर पानी पानी है. रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है. आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में बारिश से हालात खराब हैं. कुछ सडकों पर तीन से चार फुट का पानी भर गया है. अंधेरी सबवे में बारिश का पानी भर चुका है, अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है,अंधेरी सबवे के आसपास के सड़के भी पानी में डूब चुकी है और नालों में पानी ओवरफ्लो होने लगा है, आसपास के घरों में भी पानी घुसना शुरू हो गया है.