scorecardresearch
Advertisement

BAPS Temple: पेरिस में पहले स्वामीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहले पारंपरिक हिंदू पत्थर मंदिर यानी BAPS स्वामीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महंत स्वामी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई. इस ऐतिहासिक अवसर पर पेरिस में भव्य नगर यात्रा और सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया गया. करीब पांच हजार वर्ग मीटर में फैले इस मंदिर के निर्माण में भारतीय शिल्प और आधुनिक फ्रांसीसी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया. दूसरी ओर, आगामी गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में भव्य तैयारियां जोरों पर हैं. जालना में जालना के राजा की शोभायात्रा निकाली गई, वहीं गुजरात के सूरत में 22 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली टिश्यू पेपर की गणेश प्रतिमा और भव्य महल थीम का पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सूरत में शिव के गणों और डरावनी थीम पर आधारित गणेश आगमन यात्रा भी निकाली गई. इसके अलावा मदुरै में सात दिवसीय उत्सव का समापन हुआ.