प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और ऑर्किडेरियम का दौरा किया. इसके पश्चात प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. वाराणसी में वे 6,300 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही, वे 36,230 करोड़ रुपये की लागत वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. देखिए लंच टाइम.