scorecardresearch

ViRosh Wedding: तेलुगू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे रश्मिका- विजय देवरकोंडा, अब कोडवा परंपरा से लेंगे फेरे

बात रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की. उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में कपल की इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी की रस्में जारी है. ये पावर कपल शादी के बंधन में बंध चुका है. हालांकि पहले विजय के परिवार की तेलुगू रस्मों के हिसाब से शादी हुई. जिसकी कुछ रस्में अभी भी जारी हैं. सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने परंपरा निभाते हुए विजय देवरकोंडा की फैमिली को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए. ये शादी के फंक्शन की एक रस्म है, जिसे निभाया गया.. रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की मां ने पारंपरिक रस्म निभाते हुए रश्मिका को खानदानी हीरलूम चूड़ियां भेंट कीं. ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है. बताया जा रहा है कि इस खास पल के दौरान माहौल इमोशनल था.