अप्रैल के महीने में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरे खिला दिए हैं. सिक्किम के नाथुला और जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा से लेकर भद्रवाह तक पर्यटक सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी उत्तराखंड के टिहरी में पंवाली कांठा बुग्याल ट्रैक पर प्रकृति के बीच समय बिताया. दूसरी तरफ, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने वाले हैं, जिसके लिए प्रशासन बर्फ हटाने और भूस्खलन रोकने के इंतजाम कर रहा है. वहीं, अयोध्या के राम मंदिर विस्तार के बाद अब वहां करीब साठ नए पुजारियों की भर्ती की तैयारी है.