एसडीआरएफ की B कंपनी ने राजस्थान के कोटा में चंबल नदी के नाव घाट क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिए फ्लड मॉकड्रिल आयोजित की. जवानों ने बाढ़ जैसी आपदा में तेजी से राहत और बचाव कार्य का प्रदर्शन दिया. रेस्क्यू ऑपरेशन में मोटरबोट, रिमोट कंट्रोल, लाइफ बॉय और स्कूबा सेट्स जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया समझाई गई. महिला जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. मुंबई के बाजार में महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए फैंसी स्कूटी हेलमेट बेचे जा रहे हैं जिन्हें ISI और DOT सर्टिफिकेशन मिला है. मथुरा के वृंदावन में रंगनाथ मंदिर में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव की शुरुआत हुई जहां भगवान रंगनाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.