scorecardresearch
Advertisement

Navratri 2026: 11 अक्टूबर से सजेगा मां का दरबार, मूर्तिकार दे रहे मूर्तियों को अंतिम रूप

शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर देशभर में भारी उत्साह देखा जा रहा है. 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस पावन पर्व के लिए पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मां दुर्गा की भव्य और इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं गढ़ी जा रही हैं. काशी के कचहरी इलाके में मोबाइल के गैर-जरूरी इस्तेमाल पर जागरूकता फैलाने के मकसद से 'मोबाइल असुर' का मॉडल तैयार किया गया है, जिसका संहार मां दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक शो के जरिए करेंगी. वहीं, पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान से मूर्तिकार तापस पाल की बनाई 28 इंच ऊंची प्रतिमा इंग्लैंड भेजी जा रही है और केशपुर में 18 भुजाओं वाली दुर्लभ मूर्ति की पूजा की परंपरा जारी है. दुर्गापुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बन रहा है. इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय 'आदि रंगोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें 15 राज्यों के कलाकार और दस्तकार अपनी लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं.