शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देशभर के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दिल्ली के झंडेवालान और कात्यायनी मंदिर से लेकर कटरा के वैष्णो देवी मंदिर, अयोध्या के बड़ी देवकाली मंदिर, मध्य प्रदेश के बगलामुखी और मैहर शारदा मंदिर तथा हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर तक भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. राजस्थान के जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर और मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है. दूसरी ओर, गुजरात के वडोदरा और पोरबंदर में गरबा उत्सव की रौनक छाई हुई है, जहां विदेशी मेहमानों ने भी हिस्सा लिया. कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में वंदे मातरम थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है. वहीं, कर्नाटक के मंगलूरू में दशहरा उत्सव की शुरुआत बाघ नृत्य के आकर्षण के साथ हुई. देखिए देशभर में नवरात्रि, देवी आराधना और उत्सवों की खास झलकियां.