Lunch Time | देश भर में विजयदशमी पर्व के साथ माँ दुर्गा की विदाई और प्रतिमा विसर्जन की परंपराएं निभाई जा रही हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पुरुलिया, आसनसोल और सूरी समेत दिल्ली के चितरंजन पार्क में सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म अदा की. वहीं हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शुरुआत हुई, जिसमें देवी-देवताओं की डोलियां ढालपुर मैदान पहुंचीं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'Wings Over Ganga' एयर शो की रिहर्सल नमो घाट पर आयोजित की जा रही है. इस एयर शो में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और एरोबैटिक टीमें हिस्सा ले रही हैं.