जोधपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ का आयोजन हो रहा है. 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारत समेत 8 देशों की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं, जबकि 32 देश पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हैं. पहली बार अमेरिकी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 भारतीय सरजमीं पर इस अभ्यास में शामिल हुआ है. भारत की ओर से सुखोई-30 MKI, राफेल, तेजस और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा गनर्स डे, एशियन गेम्स में भारतीय टीमों का प्रदर्शन, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जीत और दिल्ली में शहीद भगत सिंह मिनी म्यूजियम से जुड़ी खबरें भी शामिल हैं. साथ ही मॉस्को की जायंट पम्पकिन रेस, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और लद्दाख महोत्सव की भी झलक मिलेगी.