scorecardresearch

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आज बारिश के हैं आसार..देखिए रिपोर्ट

मार्च के अंत में पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में बारिश हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 60 मजदूरों की टीम भैरव और कुबेर ग्लेशियर से 15-18 फीट गहरी बर्फ हटाने में जुटी है. इसके अलावा, गुजरात के पोरबंदर में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रतीक 'माधवपुर मेला' धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के अमरावती स्थित मेलघाट टाइगर रिजर्व में पर्यटक चंपाकली और सुंदरमाला हथनियों की सवारी कर जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं.