scorecardresearch

Welcome To The Jungle Trailer: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज होगा रिलीज़, ग्रैंड इवेंट में अक्षय कुमार समेत मूवी की पूरी स्टारकास्ट रहेगी मौजूद

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'अल्फा' का टीज़र रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है. जहां कुछ लोग आलिया के एक्शन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसे 1990 की फ्रेंच फिल्म 'ला फेमे निकिता' की नकल बताया जा रहा है. दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज़ होगी और इसका ट्रेलर आज रिलीज़ किया जाएगा. इसके अलावा, अभिनेत्री कटरीना कैफ के ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभिनय में वापसी करने की खबरें हैं. बॉलीवुड से इतर, आज से फीफा विश्व कप 2026 का आगाज हो रहा है, जिसकी मेजबानी पहली बार तीन देश- अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं, जिसमें 48 टीमें शामिल हैं.