scorecardresearch

Zojila Tunnel Breakthrough: कश्मीर से लद्दाख तक 12 महीने का सफर हुआ आसान, नितिन गडकरी ने किया जोजिला टनल का फाइनल ब्लास्ट

जोजिला सुरंग परियोजना ने अपना अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल कर लिया है, जिससे कश्मीर का बालताल और लद्दाख का मीनमार्ग आपस में जुड़ गए हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 14.15 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के अंतिम ब्लास्ट को ट्रिगर किया. समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह सिंगल ट्यूब दो लेन सुरंग न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से निर्मित है, जो मिसाइल हमलों को झेलने में सक्षम है. इसके शुरू होने से चीन और पाकिस्तान सीमाओं तक सेना की पहुंच आसान होगी. देखें रिपोर्ट