गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में एंकर Sunita Rai Sharma ने भगवान श्रीराम की चार चमत्कारिक स्तुतियों की महिमा पर प्रकाश डाला है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि 'श्रीराम की स्तुतियों को करने से साधक की सभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं और सभी संकटों का नाश होता है.' चर्चा में बताया गया कि पहली स्तुति 'श्री रामचंद्र कृपालु भजमन' परिवार के मंगल और संस्कारों की शुद्धि के लिए है.