scorecardresearch

आषाढ़ माह में शुरू होगा चातुर्मास, धन प्राप्ति और अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये महाप्रयोग

हिंदू कैलेंडर का चौथा और बेहद खास महीना आषाढ़ शुरू हो गया है। इसे भगवत उपासना, जप, तप और कामना पूर्ति का माह माना जाता है। इस महीने से चातुर्मास लग जाता है, जिससे चार महीने के लिए शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में बताया गया है कि आषाढ़ मास में भगवान विष्णु, भगवान जगन्नाथ, माता दुर्गा और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इसी महीने में जगन्नाथ रथयात्रा, गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं। इसके अलावा, आषाढ़ महीने में तुलसी के पौधे में गंगाजल और दूध अर्पित करने तथा पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। स्वास्थ्य के लिहाज से इस माह में बेल और पत्तेदार सब्जियों से परहेज करना चाहिए और सत्तू, खस, हींग, नींबू तथा नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, ताकि पाचन शक्ति मजबूत रहे।