scorecardresearch

Astrological Reasons for Delay Marriage: शादी में हो रही है देरी? कुंडली के ये 4 योग हो सकते हैं कारण, जानें अचूक ज्योतिषीय उपाय

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में बताया गया है कि लड़कियों की शादी में विलंब का कारण कमजोर बृहस्पति हो सकता है, जबकि लड़कों के विवाह में देरी कमजोर शुक्र के कारण होती है. कुंडली में मुख्य रूप से चार योग विवाह में बाधा डालते हैं- शनि-चंद्र का विष योग, सप्तम भाव में बृहस्पति, शुक्र-चंद्र की युति और शुक्र की अशुभ स्थिति। इसके अलावा मांगलिक दोष और सप्तम भाव पर राहु-केतु का प्रभाव भी दांपत्य जीवन में अड़चन पैदा करता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। गौरी-शंकर की उपासना, 16 सोमवार का व्रत, भगवान शिव का जलाभिषेक और देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने से विवाह के योग बनते हैं। साथ ही, ज्योतिषीय सलाह से पीला पुखराज या ओपल धारण करने से भी विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।