scorecardresearch

Significance of Flowers: पूजा में फूलों का महत्व, मनोकामना पूर्ति और ग्रहों की शांति के लिए अपनाएं ये खास ज्योतिषीय उपाय

गुड न्यूज़ टुडे के विशेष कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में आज ज्योतिष शास्त्र में फूलों के महत्व पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में बताया गया कि फूलों का संबंध सीधे तौर पर ग्रहों और देवी-देवताओं से होता है. 'सुगंधित फूल चढ़ाना भगवान की प्रसन्नता के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं और फूलों के जो इत्र होते हैं, वह फल को कई गुना बढ़ा देते हैं.' चर्चा के दौरान बताया गया कि शिक्षा में सफलता के लिए मां सरस्वती को पीले या सफेद फूल अर्पित करने चाहिए, जबकि करियर में बाधा दूर करने के लिए मां काली को गुड़हल का फूल चढ़ाना लाभकारी होता है. इसके अलावा, धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी को गुलाब और शीघ्र विवाह के लिए लक्ष्मी-नारायण को संयुक्त रूप से फूलों की माला अर्पित करने का सुझाव दिया गया है. कार्यक्रम में कर्नाटक के प्रसिद्ध कोटिलिंगेश्वर महादेव मंदिर की महिमा का भी वर्णन किया गया.