scorecardresearch

Guru Grah Upay: बृहस्पति को मजबूत करने के लिए करें इस जाप का मंत्र, जानिए गुरु को मजबूत करने के अचूक उपाय

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना स्वीकार' में एंकर सुनीता राय शर्मा बृहस्पति ग्रह को शांत और मजबूत करने के तीन विशेष उपायों के बारे में बता रही हैं। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, ज्ञान, विवाह और सौभाग्य का कारक माना गया है। कार्यक्रम में बताया गया कि हल्दी, केसर और केले का पौधा बृहस्पति के प्रतीक हैं। हल्दी का प्रयोग न केवल नकारात्मकता दूर करता है, बल्कि अविवाहितों के विवाह की बाधाएं भी समाप्त करता है। वहीं केसर का तिलक लगाने और इसका सेवन करने से बुद्धि और वाणी की शक्ति बढ़ती है। भगवान विष्णु का स्वरूप माने जाने वाले केले के पौधे की पूजा करने से आर्थिक संपन्नता और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है, तो गुरुवार को चने की दाल, गुड़ और हल्दी के इन विशेष प्रयोगों से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।