scorecardresearch

Birla Temple: दिल्ली का ऐतिहासिक बिड़ला मंदिर जिसके उद्घाटन के लिए गांधी जी ने रखी थी खास शर्त, जानिए मंदिर का इतिहार और इसके बारे में रोचक तथ्य

गुड न्यूज़ टुडे की एंकर Gunjan Dixit इस विशेष रिपोर्ट में दिल्ली के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे बिरला मंदिर भी कहा जाता है, की दिव्य गाथा प्रस्तुत कर रही हैं। मंदिर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि 'गांधी जी ने इसी शर्त पर इस मंदिर का उद्घाटन किया था कि किसी संप्रदाय के वासी को यहां दर्शन से वंचित ना किया जाए।' यह मंदिर न केवल भगवान लक्ष्मी नारायण को समर्पित है, बल्कि यहाँ भगवान बुद्ध, शिव और गुरु ग्रंथ साहिब के सूक्तों के साथ सर्व धर्म सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिलता है। 1939 में निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला नागर शैली में है और यहाँ सतयुग से कलयुग तक की गाथाओं का चित्रण है। मान्यता है कि यहाँ 40 दिनों तक दर्शन करने से वास्तु दोष और वैवाहिक बाधाएं दूर होती हैं।