scorecardresearch

Importance of Donation: दान की महिमा और विधान, राशि अनुसार करें दान, ग्रहों की बाधा होगी दूर

गुड न्यूज टुडे के प्रोग्राम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में एंकर पूजा ने दान की महिमा और विधान को विस्तार से समझाया. कार्यक्रम में बताया गया कि सनातन संस्कृति में दान की महिमा अपरंपार है. ज्योतिष जानकार मानते हैं कि दान करने से जीवन की तमाम परेशानियों का अंत खुद ब खुद होने लगता है. अन्न दान, जल दान और विद्या दान को अनिवार्य बताया गया है. अलग-अलग ग्रहों के हिसाब से अलग-अलग वस्तुओं का दान करने से विभिन्न समस्याओं का समाधान होता है. कार्यक्रम में राशि अनुसार दान के नियम भी बताए गए। मेष राशि वालों को सूर्य का दान नहीं करना चाहिए, वृष राशि वालों को शनि और लोहे का दान नहीं करना चाहिए. इसके अलावा प्लास्टिक, झाड़ू, स्टील की वस्तुओं और पहने हुए कपड़ों का दान अशुभ माना जाता है.