scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम जानें

गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 07:06 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर को सुबह 07:44 बजे तक रहेगी. गणेश जी की प्रतिमा स्थापना मध्याह्न काल में शुभ मानी जाती है. दिल्ली के पंचांग के अनुसार 14 सितंबर को मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक रहेगा. पूजा के लिए स्वच्छ स्थान पर चौकी सजाएं, पीले वस्त्र, दूर्वा, मोदक, अक्षत और चंदन अर्पित करें. प्राकृतिक मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. ज्योतिष के अनुसार विभिन्न स्वरूपों जैसे हरिद्रा गणपति, ऋणमोचन गणपति और संकष्टहरण गणपति की उपासना का अलग-अलग महत्व है. उत्सव के दौरान सात्विकता बनाए रखने, काले वस्त्र और तुलसी दल न चढ़ाने की सलाह दी गई है.