scorecardresearch

गायत्री जयंती: जानें मां गायत्री के महामंत्र के चमत्कार, पूजा विधि और बच्चों की सफलता के अचूक उपाय

Good News Today के खास शो 'प्रार्थना हो स्वीकार' में सरगम पंत श्रीवास्तव ने गायत्री जयंती के अवसर पर मां गायत्री और उनके महामंत्र की महिमा के बारे में बताया। मां गायत्री को वेदों की जननी और पार्वती, सरस्वती व लक्ष्मी का संयुक्त अवतार माना जाता है। मान्यता है कि गायत्री मंत्र में 24 देवों की शक्ति समाहित है और इसके प्राकट्य की शुरुआत ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना के समय हुई थी। इस महामंत्र के नियमित जाप से मन शांत होता है, तनाव दूर होता है और आत्मशक्ति में वृद्धि होती है। इस खास एपिसोड में बच्चों की शिक्षा, एकाग्रता और ज्ञान बढ़ाने के लिए गायत्री मंत्र के विशेष उपाय बताए गए हैं, जैसे रुद्राक्ष की माला से जाप और भोजपत्र का उपाय। इसके साथ ही घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए तांबे के लोटे और जल से जुड़ा अचूक प्रयोग भी साझा किया गया है। सही नियम और संयम से की गई गायत्री उपासना जीवन के सभी कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि लाती है।