scorecardresearch

Ratna Shastra: गुस्सा और आलस से मुक्ति दिलाएंगे नगीने, जीवन में सफल बनाएंगे ये मोती, जानिए किन राशियों के लिए शुभ हैं रत्न?

Good News Today के शो 'प्रार्थना हो स्वीकार' में ज्योतिष में रत्नों के प्रभाव पर चर्चा की गई। बताया गया कि गुस्सा, नशा, आलस और बदजुबानी जैसी बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए कुछ खास रत्न धारण किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने समझाया कि ग्रहों की स्थिति के कारण बुरी आदतें पैदा होती हैं और रत्न धारण करने से इन ग्रहों का प्रभाव संतुलित हो सकता है। नशे की आदत छुड़ाने के लिए जमुनिया और मैलाकाइट, गुस्से और बदजुबानी से निजात के लिए सुनहला और मोती, आलस्य दूर करने के लिए गार्नेट रत्न की सलाह दी गई। मोती के फायदे और नुकसान पर विस्तार से बताया गया। कहा गया कि मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के लिए मोती शुभ है जबकि वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ लग्न के लिए अशुभ। कुंडली जांच कर ज्योतिषी की सलाह पर ही रत्न धारण करने की सलाह दी गई।