scorecardresearch
Advertisement

Haridwar Maya Devi Temple: मां माया देवी के दर्शन से दूर होगी हर बाधा, जानिए हरिद्वार की अधिष्ठात्री की महिमा और पौराणिक कथा

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम 'प्रार्थना हो स्वीकार' में आज बात हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी की. मान्यता है कि हरिद्वार के इस पावन शक्तिपीठ पर माता सती का हृदय और नाभि गिरे थे, जिस कारण इसे ब्रह्मांड का केंद्र और ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है. 'माया देवी के दर्शन मात्र से सांसारिक मोह-माया के बंधन कट जाते हैं और मोक्ष के द्वार खुलते हैं.' कार्यक्रम में बताया गया कि मां माया देवी, मां मंशा और मां चंडी के साथ मिलकर हरिद्वार का रक्षा कवच बनाती हैं. यहाँ त्रिविध पापों के नाश के लिए विशेष पूजन, अनार और कमल के फूल अर्पित करने का महत्व है. इसके अलावा, व्यापार में उन्नति और कर्ज मुक्ति के लिए ज्योतिषीय उपायों और हलवा-पूरी के भोग की महिमा का भी वर्णन किया गया है.