21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है. योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि शामिल हैं. योगासनों में सूर्य नमस्कार को सबसे उत्तम माना गया है. सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के नियमित अभ्यास से मोटापा दूर होता है, शरीर में लचीलापन आता है, पाचन तंत्र सुधरता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसे सुबह खाली पेट उगते सूर्य के सामने करना चाहिए. सूर्य नमस्कार करते समय 12 विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है. कमर या रीढ़ की हड्डी की समस्या वाले लोगों को इसे करने से बचना चाहिए. जो लोग शारीरिक रूप से सूर्य नमस्कार करने में असमर्थ हैं, वे सूर्य के सामने पद्मासन या सुखासन में बैठकर इसके मंत्रों का जाप कर सकते हैं. काले कपड़े पहनकर और अभ्यास के तुरंत पहले या बाद में पानी पीने से बचना चाहिए.