scorecardresearch

Kedarnath Dham: 6 महीने बाद खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए पंच केदार यात्रा और ज्योतिर्लिंग दर्शन का महत्व

उत्तराखंड में हिमालय की चोटियों पर स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने के शीतकालीन प्रवास के बाद आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सर्दियों में बाबा केदारनाथ की पूजा ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होती है। कपाट खुलने के साथ ही केदार घाटी 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी है। मंदिर में सबसे पहले भगवान का शुद्ध गाय के घी से विशेष रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया। स्कंद पुराण और शिव पुराण में केदारनाथ धाम का विशेष महत्व बताया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद भ्रातृ हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए पांडवों ने यहां भगवान शिव के दर्शन किए थे। शिव जी ने यहां बैल का रूप धारण किया था और भीम द्वारा पकड़े जाने पर उनकी पीठ का हिस्सा यहीं रह गया, जिसे केदारेश्वर के रूप में पूजा जाता है। आदि गुरु शंकराचार्य ने इस मंदिर की स्थापना की थी। अब अगले 6 महीने तक बाबा केदारनाथ यहीं विराजमान रहेंगे और भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे।